Jabalpur news:अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जबलपुर में महिला समिति का जोरदार प्रदर्शन
Jabalpur news:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दुष्यंत गौतम पर कार्रवाई की मांग

जबलपुर:उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जबलपुर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की महिलाओं ने घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाज़ी की और दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने के बाद आक्रोश देखने को मिला। भाजपा नेता सुरेश राठौर और उनकी पत्नी द्वारा सांसद दुष्यंत गौतम का नाम लेते हुए सामने आए ऑडियो-वीडियो के बाद मामला और गर्मा गया है।जनवादी महिला समिति ने उत्तराखंड सरकार पर सांसद दुष्यंत गौतम को बचाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा कि अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाज़ी की गई और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



