Deoria news, पौधे लगाना तभी सार्थक है सार्थक है जब उसे सुरक्षित रखा जाए हिमांशु
पौधे लगाना तभी सार्थक है, जब उन्हें सुरक्षित रखा जाए- हिमांशु
देवरिया।
सलेमपुर। हरियाली के संकल्प साधना में रत्नगर्भा फाउंडेशन ने 252वें रविवार को संस्कृत महाविद्यालय बैकुंठपुर परिसर मे पौधरोपण हुआ जिसमें चार जामुन और तीन आम के पौधे लगाए गए।महाविद्यालय परिसर में पूर्व वर्षों में लगाए गए सैकड़ों पौधे सुरक्षित और पूर्णतः विकसित अवस्था में पाए गए। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कहा कि “पौधे लगाना तभी सार्थक है, जब उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा किया जाए। वर्षों पूर्व लगाए गए पौधों को आज फलते-फूलते देखना हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
कार्यक्रम दौरान धीरज तिवारी, स्वप्निल पाण्डेय, गौरव तिवारी, अंश भारद्वाज, हिमांशु पांडेय समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि रत्नगर्भा फाउंडेशन विगत कई वर्षों से प्रत्येक रविवार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का संदेश भी दे रहा है।



