Deoria news, फुटबॉल बैलेंस सहयोग पक्का इरादा और दृढ़ इच्छा शक्ति का खेल पिंटू चौधरी

फुटबॉल बैलेंस,सहयोग, पक्का इरादा और दृढ़ इच्छाशक्ति का खेल— पिंटू चौधरी

आदित्य और मनीष गोलकर से बरहज दो गोल से विजई
देवरिया।
सतरॉव में चल रहे जिला स्तरीय फुटबॉल का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच गोरखपुर और बरहज के बीच खेला गया । जिसमें मुख्य अतिथि अजय उर्फ पिंटू चौधरी के द्वारा फीता काटकर किया गया। मैच का आरंभ राष्ट्रगान के साथ शुरू किया गया। दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के 13 वें मिनट में आदित्य और 25 वें मिनट में मनीष ने गोलकर बरहज को दो गोल की बढ़त दिला दिया और कोई गोल नहीं होने से बरहज दो गोल से विजेता रहा। मुख्य अतिथि अजय उर्फ पिंटू चौधरी ने कहा कि खेल देश में एकता बढ़ाने, युवाओं को प्रेरित करने और भारत को एक आत्मविश्वासी और उभरती हुई वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।इस वर्ष के आयोजक मकसूद आलम और वरिष्ठ खिलाड़ी विजय यादव द्वारा किया गया। मुख्य मुख्य निर्णायक रिंकू ,लाइनमैन ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र भारती, कमेंटेटर अरुण सिंह गोरखनाथ यादव और मिंटू रहे।इस दौरान अभिषेक मिश्रा पलपल, हैप्पी मिश्रा,सूर्यप्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह, भोलू विश्वकर्मा,रणविजय कुमार, डब्लू यादव,मुलायम कुमार,अवनीश, प्रिंस जायसवाल, मुनालाल यादव, रितेश जायसवाल, नन्हे यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button