Jabalpur news:शंकराचार्य अपमान के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, मालवीय चौक पर प्रदर्शन

सनातन पर हमला बर्दाश्त नहीं: शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस का आक्रोश

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर

प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी की पालकी रोके जाने

और उनके साथ चल रहे वेद पाठियों, संतों

व शिष्यों के साथ की गई कथित बर्बरता के

विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को मालवीय चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सनातन धर्म के

ध्वजवाहक जगतगुरु शंकराचार्य का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौनी अमावस्या जैसे अत्यंत पवित्र पर्व पर शंकराचार्य की पालकी को रोकना और वेद पाठियों पर बल प्रयोग करना न केवल संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और परंपराओं का खुला अपमान भी है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी जाए, वेद पाठियों पर की गई बर्बरता के दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोरकार्रवाई की जाए और भविष्य में किसी भी धर्मगुरु अथवा धार्मिक परंपरा के साथ इस प्रकार की घटना न हो, इसकी ठोस गारंटी

दी जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्म का अपमान नहीं सहेगा

हिंदुस्तान और सनातन पर हमला बंद करो

जैसे नारे लगाए तथा चेतावनी दी कि यदि

दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button