Azamgarh News: महर्षि दत्तात्रेय स्कूल,गौसपुर, निजामाबाद की CBSE संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।गौसपुर निजामाबाद 21 जनवरी 2026 – महर्षि दत्तात्रेय स्कूल, गौसपुर, निजामाबाद की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन का कार्य CBSE द्वारा चयनित सदस्यों श्री रोहित कुमार सिंह और श्री जगत नारायण उपाध्याय द्वारा 20 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से देर शाम तक संपन्न कराया गया। सत्यापन में विद्यालय को 99.9% CBSE मानकों के अनुरूप पाया गया, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं और सुरक्षा मानक प्रमुख थे।
इस प्रकार, विद्यालय की CBSE संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। CBSE के एफिलिएशन बाय-लॉज़ 2021 के अनुसार, यह सत्यापन संबद्धता प्रदान करने की अंतिम चरण है, जिसमें विद्यालय ने कक्षा 1 से 12 तक की सुविधाओं को पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया है। विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण कुमार मिश्रा “लालू” ने बताया कि CBSE मानकों के अनुरूप विद्यालय को तैयार करने के लिए सभी आवश्यक कार्य, कक्षाएं एवं प्रयोगशालाएं (जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान और मैथ लैब, कंप्यूटर लैब शामिल हैं) विकसित की गईं, ताकि संबद्धता प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। परिणामस्वरूप इच्छानुकूल सफलता प्राप्त हुई।
उन्होंने प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। प्रबंधक ने आगे बताया कि CBSE संबद्धता प्राप्त होने पर विद्यालय 500 से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा तथा विभिन्न को- करिक्युलर गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा।



