Azamgarh news:उप मुख्यमंत्री का 22 जनवरी को आजमगढ़ दौरा, कार्यक्रम स्थलों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित
Azamgarh news: Deputy Chief Minister to visit Azamgarh on January 22, event venues declared no-flying zones

उप मुख्यमंत्री का 22 जनवरी को आजमगढ़ दौरा, कार्यक्रम स्थलों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित
आजमगढ़ 21 जनवरी– अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का दिनांक 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को कलेक्ट्रेट परिसर, हरिऔध कला केन्द्र व थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी मैदान शाहगढ़, जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।जनपद में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 पूर्व से ही प्रवृत्त है। श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद आजमगढ़ में भ्रमण के दौरान दिनांक 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट परिसर, हरिऔध कला केन्द्र व थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी मैदान शाहगढ़ जनपद आजमगढ़ को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है तथा कार्यक्रम स्थल से 5 किमी0 की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान/संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।



