आजमगढ़ में किसान दिवस एवं जनपद स्तरीय किसान मेला आयोजित, मक्का व जैविक खेती पर जोर

कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में किसान दिवस, मक्का विकास व जैविक खेती पर हुई चर्चा

आजमगढ़ 21 जनवरी– आज कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन संयुक्त कृषि निदेशक महोदय, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/जैविक खेती योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा0 वी0के0विमल द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मक्का की खेती के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त रबी मौसम में फसलों एवं पशुओं को रोग से बचाव हेतु भी सुझाव कृषकों को दिये गये। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा0 रणधीर नायक एवं कृषि विज्ञान प्रभारी डा0 अखिलेश यादव द्वारा कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री आशीष कुमार ने विभाग के माध्यम से संचालित कृषि की योजनाओं की समस्त जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी।
किसान दिवस/जनपद स्तरीय मेला में मुख्य रूप से संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, उप कृषि निदेशक आजमगढ़, समस्त वरिष्ठ वैज्ञानिक के0वी0के0 कोटवा आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़, श्री शशिकेश सिंह सहायक निदेशक (कल्चर/मृदा परीक्षण) आजमगढ़, श्री धीरज कुमार सहायक अभियन्ता नलकूप विभाग आजमगढ़, श्री मनीष कुमार सिंह गन्ना पर्यवेक्षक, श्री सुशील प्रजापति वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आजमगढ़, श्री हरिराज सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊ0सु0) आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button