Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो निरीक्षक/उपनिरीक्षक के तबादले एक हुए लाइन हाजिर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़। जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत पुलिस विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन निरीक्षक/उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाकर नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त आदेश के अनुसार—
निरीक्षक श्री जय प्रकाश (पीएनओ नं. 960730375), जो अब तक प्रभारी विशेष चोरी अनावरण टीम के रूप में कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज बनाया गया है।
निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह (पीएनओ नं. 942250323), जो प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक पवई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक श्री प्रदीप कुमार मिश्र (पीएनओ नं. 932920041), जो अब तक थानाध्यक्ष पवई के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुभव का लाभ विभिन्न थानों में मिलेगा और पुलिसिंग व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होगा।
जनपद में इस प्रशासनिक कार्रवाई को पुलिस विभाग की कार्यशैली में सक्रियता और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



