Mau news:एसआईआर में नोटिसप्राप्त मतदाताओं ने तहसील पहुंच कर रखा अपनापक्ष

घोसी। मऊ। एसआईआर में मैपिंग के बाद कमी मिलने पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं ने बुधवार को तहसील पहुंच कर एसडीएम अशोककुमारसिंह की उपस्थिति में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रख कर सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष आधे अधूरे कागजात के साथ आए थे। जिनके सम्बन्धित कागजात सही पाए गए उनका जांचोपरांत समाधान कर दिया गया।एसडीएम अशोककुमारसिंह ने उपस्थित महिला, पुरुषों को प्रस्तुत करने वाले 13 कागजातों के विषय में जानकारी दी। घोसी विधानसभा 13हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेज कर सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो ने सभी के कागजात को देखने के बाद कमी मिलने पर सुधार कर लाने को कहा।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर को लेकर मैपिंग के बाद मतदाताओं के मतदाता सूची में कमी मिलने पर नोटिस के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष से संवाद करते हुए एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आप सभी को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवाररजिस्टर की नकल, मान्यता प्राप्तबोर्ड से मिले हाईस्कूल,इंटरप्रमाण पत्र जिसमे जन्मतिथिअंकित हो आदि सहित 13 प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी ही मान्य है। उनको ही प्राप्त कर सम्बन्धित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। कहा कि घबड़ाने की जरूरत नहीं है। सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत करने पर सही हो जाएगा। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और कागजात प्राप्त कर जमा करें। कहा कि जिन लोगों को मैपिंग के बाद नोटिस भेजा गया है सभी से कागजात प्राप्त किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय, एनटी अभिषेकवर्मा,विवेकश्रीवास्तव, अरुण वर्मा,शैलेन्द्रप्रकाश,ओमप्रकाशयादव, सियाराम आदि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ स्टोनो विपिन कुमार, आरआरके सुधाकर, लेखपाल सौरभराय,वीआरसी मुलायम यादव, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button