Azamgarh News: अहरौला में जौहरी की दुकान से चोरों ने उड़े सोने की चेन । घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद

अहरौला । अहरौला बाजार में बृहस्पतिवार की शाम 3 .15 बजे करीब चोरों ने जौहरी की दुकान से 10 ग्राम से अधिक वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। यह घटना अहरौला थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित सराफा दुकान में हुई,
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद सोनी पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोनी, निवासी ग्राम भोगईचा, अहरौला बाजार के सब्जी मंडी के पास सराफा की दुकान चलाते हैं। आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को वह रोज़ की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे।
शाम करीब 3:15 बजे बिना नंबर की होंडा शाइन बाइक से दो युवक दुकान पर आए और सोने व चांदी के कुछ आभूषण देखने की बात कही। दुकानदार ने कुछ आभूषण उन्हें दिखाने के लिए दिए। इसी दौरान वह दूसरे ग्राहक को आभूषण दिखाने लगे।
कुछ देर बाद दोनों युवक दुकान से उठे और बुढ़नपुर की ओर बाइक से निकल गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने देखा तो एक सोने की चेन गायब थी, जिसका वजन 10 ग्राम से अधिक बताया जा रहा है।
घटना की सूचना तत्काल थाना अहरौला को दी गई। दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button