Azamgarh News: रोहुवार अंबेडकर मूर्ति के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक युवक के मौत का मामला सामने आया है । इस सड़क दुर्घटना में बक्शीपुर बघावर गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र स्वामीनाथ विश्वकर्मा की मौत हो गई जिससे मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया । मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बक्शीपुर बघावर गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा अपनी बाइक से आ रहा था । तभी बुधवार की रात करीब 8:30 बजे रोहुवार अंबेडकर मूर्ति के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गुड्डू विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई । वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई । गुरुवार सुबह मृतक युवक गुड्डू विश्वकर्मा की माता रीता विश्वकर्मा ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रौनापार थाने पर तहरीर दी । बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली चालक मेवालाल गौतम पुत्र बिरजू गौतम जो रोशनगंज का रहने वाला है । वही इस सड़क दुर्घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है मृतक युवक की माता रीता विश्वकर्मा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे इस संबंध में रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है, वहीं पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । आगे तथ्य सामने आएंगे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button