Azamgarh news:बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया
Azamgarh news :Basant Panchami and Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary were celebrated with great pomp.

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़:नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती ( पराक्रम दिवस ) का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात हवन, पूजा और मंत्र का उच्चारण किया गया। जिसे समन्वयक अखिलेश पाठक और वरिष्ठ अध्यापक राजेश दीक्षित ने विधि पूर्वक संपन्न कराया । छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत, पराक्रम दिवस का संबोधन किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय के डायरेक्टर सुशांत चंद्रा, प्रधानाचार्या श्रीमती वीणा सिंह ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व बताया। उन्होंने ऋतु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी और बच्चों को त्योहार सही तरीके से मनाने की सीख दी।इस अवसर पर डायरेक्टर सुशांत चन्द्रा, प्रधानाचार्य वीणा सिंह, समन्वयक श्रीमती सपना शर्मा,सुधीर सिंह,राजेन्द्र सिंह एवं अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



