Deoria news, 54 करोड़ 10 लाख 49000 में होगा बरहज नगर का समग्र विकास
54 करोड़ 10 लाख 49000 में होगा बरहज नगर का समग्र विकास ।
देवरिया।
भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी अमृत परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज, का समग्र विकास किया जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि नगर के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा 54 करोड़ 10,49000 का डीपीआर स्वीकृत किया गया है उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत नगर को 6 सेक्टर में विभाजित कर, कार्य प्रारंभ कराया जाएगा चार नई पानी की टंकियो का निर्माण नए ट्यूबवेल की स्थापना लगभग 110 किलोमीटर लंबी पाइप का विस्तार लगभग 13,000 नए जल कनेक्शन प्रदान किया जाना यह परियोजना नगर के समग्र विकास जन स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं को सुदीन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा इस महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतरने में सहयोग प्रदान करने हेतु अनूप कुमार सिंह अधिशासी अभियंता आर के चौधरी, अवर अभियंता जल निगम को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



