Deoria news, सरयू विद्यापीठ बरहज के प्रांगण में सरस्वती पूजन एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह हर्ष उल्लास के साथ संपन्न संपन्न
सरयू विद्यापीठ बरहज के प्रांगण में सरस्वती पूजन एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह हर्षोल्लास के संपन्न । देवरिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के पश्चात नेता जी के चित्र पर सभाध्यक्ष आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज एवं मुख्य अतिथि प्रेमशंकर पाठक, प्रधानाचार्य रमेश तिवारी ‘अनजान’ के माल्यार्पण द्वारा किया गया। विद्यापीठ की छात्राओं श्रेया चौहान, लक्ष्मी, खुशी ने वाणी वंदना लक्ष्मी,आलिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभाध्यक्ष अंजनेय दास महाराज ने कहा,
‘महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एक कुशल संगठनकर्ता, नेतृत्वकर्ता एवं मेधावी नेता के रूप में जाने जाते हैं। संगठन जो विदेश से स्वतन्त्रता आन्दोलन में सहायक बना वह उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है।’
विशिष्ट अतिथि बलभद्र त्रिपाठी ने कहा -‘ अनुकरणीय व्यक्तित्व के धनी एवं सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में नेताजी का कार्य स्वतन्त्रता संग्राम में उनकी महती भूमिका दर्शाता है।’
समारोह में सुग्रीव पांडेय, प्रेमशंकर पाठक,राजाराम पाण्डेय अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद,रामाश्रय यादव, उमाशंकर मौर्य ने नेता जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अमित शर्मा,रामाजी तिवारी, सुमित्रा देवी, सावित्री चौहान, जान्हवी वर्मा, शिवशंकर त्रिपाठी, मुकुल उपाध्याय,शाहबाज राइन, रमेश दुबे, रोशनी कनौजिया, शारदानन्द गुप्त, भागवत शर्मा उपस्थित रहे।



