Deoria news, काम का संवैधानिक अधिकार बहाल करें भाजपा सरकार केशव चंद यादव

काम का संवैधानिक अधिकार बहाल करे भाजपा सरकार – केशवचन्द यादव

मनरेगा बचाओ यात्रा का कांग्रसियों ने किया जोरदार स्वागत

युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यात्रा को बलिया के लिए झंडा दिखाकर किया रवाना

सलेमपुर, देवरिया। चौरीचौरा से वाराणसी तक चलाई जा रही मनरेगा बचाओ साइकिल यात्रा का सलेमपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि मनरेगा मजदूरों, किसानों दलितों व आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार है ,इसको केन्द्र की भाजपा सरकार जनहित में बहाल करें।तथा मजदूरों की मजदूरी प्रतिदिन 400 रुपये करे।जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि मनरेगा योजना के जगह लागू नया कानून वीजी -जी राम जी कानून वापस ले कर मजदूरों का भावना का ख्याल रखें।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि यह यात्रा पूरे जनपद में गांवों में जाकर मजदूरों से उनकी पीड़ा को जानने का काम किया है। यात्रा के कोआर्डिनेटर रजत सिंह ने कहा कि यात्रा देवरिया जिले से बलिया, मऊ, गाजीपुर होते हुए वाराणसी में जाकर सम्पन्न होगी। पूरे यात्रा का गांवो में आमजन स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, हर्षित सिंह, मनीष रजक,सतीश साहनी,मृत्युंजय मौर्या, अशोक कुशवाहा, प्रियेश पांडेय, नीरज,विवेक मिश्र, तौहीद बेग,सूफी सलीम,प्रवीण,गौरव पुरोहित, बृजेश साहनी,संगम गुप्ता, निर्भय, राशिद, रोहित,रामकेवल चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button