Deoria news, बसंत पंचमी के साथ ही सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

बसंत पंचमी के साथ ही सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई।
देवरिया।
माँ सरस्वती के कृपा से ही व्यक्ति अपने को पहचान सकता है नहीं तो पशु समान हो जाता है— तहसीलदार श्री अरूण कुमार
प्राथमिक विद्यालय जयनगर no-2 पर बसंत पंचमी का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया पूजन कराने के लिए काशी के विद्वान ब्राह्मण द्वारा पूजन कराया गया पूजन कार्यक्रम तहसीलदार श्री अरूण कुमार जी एवं नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र मौर्य जी द्वारा किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण तिवारी द्वारा भी पूजन किया गया पूजन अर्चन एवं मन्त्रों से पूरा विद्यालय गूंज रहा था उसके बाद तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार महोदय द्वारा आजादी के दिवाने सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तहसीलदार श्री अरूण कुमार जी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने क्रांति की अलख जगाए
नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र मौर्य ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा
बच्चों को भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम के अंत में दोनों अधिकारी गण द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय की व्यवस्था का काफी सराहना किए
प्रधानाध्यापक द्वारा आए हुए अतिथियों का माला फूल बैच द्वारा स्वागत किया गया एवं बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया तहसीलदार श्री अरूण कुमार जी ने कहा कि माँ सरस्वती की प्रतिमा में आज अलौकिक छवि दिख रहा हैं जिसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण तिवारी को जाता है क्योंकि विद्यालय के प्रति इनकी निष्ठा देख मन आह्लादित हो जाता है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्चना त्रिपाठी शिक्षा मित्र,आशा यादव, श्वेता जैसवाल, वंदना सिंह, आशा, मंजू, सरिता देवी मीना देवी माला देवी आदि लोग उपस्थित रहे एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button