Deoria news, उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में सहभागिता हेतु देवरिया से 40 प्रतिभागी लखनऊ रवाना

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में सहभागिता हेतु देवरिया से 40 प्रतिभागी लखनऊ रवाना।
देवरिया।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सहभागिता हेतु जनपद देवरिया से कला, संस्कृति, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 40 प्रतिभागियों को लखनऊ भेजा गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा विकास भवन परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को किया गया रवाना ।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनपद के प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय मंच पर देवरिया की समृद्ध लोक संस्कृति, कला एवं कृषि आधारित विशेषताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, जिससे जनपद की पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button