MauNews:आजादसमाजपार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष चन्द्रशेखरआजाद वंचितों के मसीहा। राजनीत में कोई बेचारा नहीं: नसीम

घोसी। मऊ। आजाद समाज पार्टी द्वारा घोसी नगर स्थित किशोर वाटिका में शुक्रवार को सदस्यता एवं विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
मुख्यअतिथि पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्र शेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी एक राजनीतिक ताकत बन कर उभड़ रही है। आज इसी का परिणाम है कि इस कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी घोसी लीलावती राजभर , एवं पायल किन्नर आदि के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की आज सदस्यता ग्रहण किया। कहा कि घोसी के होने वाले चुनाव में एक नाम बेचारे के रूप में लिया जा रहा है। राजनीत में कोई बेचार नहीं होता। घोसी में सभी पर आजाद समाजपार्टी का प्रत्याशी सब पर भारी पड़ेगा। कहा कि घोसी में होने वाले उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी दमदारी से लड़ेगी। कहा कि घोसी में हर जीते जनप्रतिनिधि ने विकास की गंगा बहाने की बात कही परंतु जितने के बाद सब भूल कर अपने विकास में लग गए। अब ऐसा नहीं होगा। घोसी की जनता जागरूक हो गई है। वह पच्चासी पंद्रह का फर्क जानकर उसी के अनुसार वोट देगा।
जिलाध्यक्ष शिवाजी गौतमएवं ममता ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मऊ जनपद के पूरे भारत में आजाद समाज पार्टी की चर्चा हो रही है। घोसी में आज बड़ी संख्या में वांछित लोगों की उपस्थिति पार्टी की मजबूती को दर्शा रही है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button