हर मां-बाप के लिए गर्व का विषय:आदर्श पुत्र राजा संतोष कुमार मिश्रा अपने संस्कार और मूल्यों को सब तक पहुँचाने में अग्रणी
संस्कार, संस्कृति और प्रेरणा को सहेजने का पुनीत प्रयास: बालपुर खरैला में ऐतिहासिक आयोजन

आजमगढ़। तहसील लालगंज, ब्लॉक ठेकमा के बालपुर खरैला में 27 जनवरी का दिन श्रद्धा, सम्मान और गौरव के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा, जब राजमाता सुमित्रा देवी एवं पूज्य पिता पं. त्रिपुरारी मिश्रा की प्रतिमा का विधिवत अनावरण होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर चेयरमैन राजा संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल मूर्ति अनावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार, संस्कृति और प्रेरणा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनके आदर्श और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।चेयरमैन की दूरदर्शिता और क्षेत्रवासियों के प्रति उनके समर्पण ने इस आयोजन को एक नई पहचान दी है। क्षेत्रवासियों की नजर में राजा संतोष कुमार मिश्रा न केवल एक प्रभावशाली नेता हैं, बल्कि एक आदर्श पुत्र भी हैं, जिनके योगदान से समाज और परिवार दोनों को प्रेरणा मिलती है।उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।आयोजन को भव्य, गरिमामय और स्मरणीय बनाने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। हर मां-बाप के लिए यह गर्व और प्रेरणा का विषय है कि उनके बेटे जैसे राजा संतोष मिश्रा अपने संस्कार और मूल्यों को सभी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।



