आजमगढ़:20 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:सिधारी थाना के उ0नि0 रतन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र रामकरन गौतम नि0 ग्राम जमदहा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को ग्राम सरायसादी से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ सोमवार को दोपहर लगभग 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 01/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।


