आजमगढ़ के मंडली चिकित्सालय में लगातार हो रही अवैध वसूली भ्रष्टाचार और दलाली:ओंकार पांडे

लगातार हो रही अवैध वसूली भ्रष्टाचार और दलाली को लेकर उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का इस्तीफा मांगा और कहा अगर स्वास्थ्य मंत्रालय उनसे नहीं संभल रहा है तो उन्हें तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिये:ओंकार पांडे

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़: मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में लगातार हो रही अवैध वसूली भ्रष्टाचार और दलाली को लेकर उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का इस्तीफा मांगा और कहा अगर स्वास्थ्य मंत्रालय उनसे नहीं संभल रहा है तो उन्हें तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिये। एक तरफ बीजेपी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का विकास चरम पर है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा स्वास्थ्य मंत्री लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के खोखले वादे कर रहे हैं वहीं मुफ्त ओपीडी और मुफ्त आपरेशन सिर्फ कागजों तक सीमित है मरीजों से अवैध धन उगाही धड़ल्ले से जारी है। मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ से काफी दिनों से दलाली और भ्रष्टाचार तथा गरीब भर्ती मरीजों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। यही हाल प्रदेश के अधिकांस सरकारी अस्पतालों का है। भर्ती गरीब मरीजों की कोई सुनवाई नहीं है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली बीजेपी सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरह से विफल है। मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ गरीब मरीजों के शोषण का केंद्र बन चुका है। मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती मरीज जो निहायत गरीब है अपने परिवार का किसी तरह से पालन पोषण करते हैं उनके परिजनों ऑपरेशन के नाम पर छ़ः हजार से लेकर बारिस हजार तक ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। यदि स्वास्थ्य मंत्री अपना विभाग संभालने में सक्षम नहीं है तो उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिये। गरीब मरीजों के साथ हो रहे शोषण और अन्याय पर कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button