Azamgarh News: उत्कृष्ट अभियोजन कार्य के लिए अभियोजन अधिकारियों को मिला सम्मान, जिला मजिस्ट्रेट ने किया अभिनंदन

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियोजन अधिकारियों को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय, आजमगढ़ में कार्यरत अभियोजन अधिकारी श्री बिपिन चन्द्र भास्कर एवं सहायक अभियोजन अधिकारी श्री प्रभाष रंजन गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बीते एक वर्ष के दौरान एम.पी./एम.एल.ए. न्यायालयों में सर्वाधिक 05 मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने तथा जनपद आजमगढ़ में कुल 90 मामलों में सजा दिलाने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया। इन दोनों अधिकारियों की कार्यकुशलता, विधिक दक्षता और अनुकरणीय सेवाभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान द्वारा भी इन्हें सम्मानित किया गया, जो उनकी उपलब्धियों की राज्य स्तर पर सराहना का प्रतीक है।
इसी क्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री शमशाद हसन को भी अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की “अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस” नीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु डीआईजी रेंज आजमगढ़ एवं कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान द्वारा “ऑनर सर्टिफिकेट व डिस पाट” देकर सम्मानित किया गया।
अभियोजन विभाग के इन अधिकारियों की उपलब्धि से न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। सहकर्मियों का कहना है कि यह सम्मान न केवल उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
जनपदवासियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हैं और समाज में न्याय का विश्वास कायम रखते हैं। यह सम्मान पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button