Azamgarh News: राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

आजमगढ़ 27 जनवरी– दिनांक 26 जनवरी 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, नगर पालिका आजमगढ़ में 77वाँ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम उत्साह एवं हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण मौर्य, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ द्वारा झण्डा फहराया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री चन्दू सरोज जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उपनिदेशक समाज कल्याण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षिका एवं अन्य कर्मचारीगण व आवासित छात्राएं उपस्थित रहीं।
उक्त कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। गणतंत्र दिवस पर भारतीय संविधान के रचना में अमूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों को याद किया गया एवं शिक्षा को मजबूत हथियार बनाकर आगे बढ़ने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया।
अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रावास की प्रतिदिन साफ-सफाई हेतु श्रमदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया तथा छात्रावास में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा छात्राओं को अपने आर्शीवचनों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।



