Mumbai news:भांडुप में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन…

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
भांडुप पश्चिम के तुलसीपाड़ा में श्री राधे कृष्ण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । 28 दिसंबर से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवम् ज्ञान यज्ञ सप्ताह 3 जनवरी को समापन होगा। शाम साढ़े 8 से 10 तक चल रहे कथा में सैकड़ो की संख्या में भक्त मन्त्रमुगद्ध होकर कथा के रसपान कर रहें हैं।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक शिवम शुक्ला महराज ने व्यासपीठ से गोपियों के चीर हरण की लीला, भगवान का बंसी बजा कर गोपियों के साथ रास, कंस के द्वारा अक्रूर को कृष्ण एवं बलराम को लाने के लिए ब्रज में भेजना, अक्रूर के साथ भगवान का मथुरा जाना धनुष भंग लीला, कुबलाया पिड हाथी का वध, देवकी एवं वसुदेव जी को कारागार से मुक्त कराना, भगवान का यज्ञोपवीत संस्कार एवं श्री कृष्ण का गुरुकुल प्रवेश विद्या अध्ययन के पश्चात मथुरा आगमन जरासंध की सेना का संहार करना, मथुरा से द्वारिका आना एवं रूक्मिणी हरण कर रुक्मिणी जी के साथ विवाह करना आदि लीलाओं को अपनी मधुर वाणी से बड़े ही रोचक संगीतमय भाव मे शिवम महराज ने वर्णन किया।

एस के तिवारी,गुलबधर दुबे,मंगलाप्रसाद मिश्रा, विनोद कुमार दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा,दूधनाथ मिश्रा, प्रदीप पाठक, आनंद शुक्ला आदि इस विशाल कथा का आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर अविनाश पांडेय,अनिल शुक्ला,जेपी सिंह,सजंय शर्मा, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय खंडागले आदि गणमान्यों का स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button