Azamgarh News: मछुआरों के लिए 31 जनवरी को वृहद पंजीकरण शिविर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ 29 जनवरी– प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत जनपद के मछुआरों, नाविकों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बड़ा अवसर आने वाला है। मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा 31 जनवरी को सुबह 10ः00 बजे ग्राम- गोपालीपट्टी ब्लाक- अतरौलिया आजमगढ में नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म पंजीकरण के लिए वृहद शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मछुआरों की आय में वृद्धि करना, मत्स्य उत्पादन बढ़ाना और रोजगार के नये अवसर सृजित करना है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम नारायण तिवारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि घाघरा नदी के नाविक, मत्स्य आखेटक, मत्स्य पालक एवं मत्स्य व्यवसाय से जुडें हुए सभी व्यक्ति एन0एफ0डी0पी0 पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button