Azamgarh News: महराजगंज सीएचसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, स्पष्ट कुष्ठ जागरूकता अभियान की ली गई शपथ

रिपोर्ट विशाल कुमार
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश गौतम ने की।
इस दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्पष्ट कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शपथ ली गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश गौतम ने बताया कि यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा भाव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांधीजी के आदर्शों को अपनाने, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता रखने तथा बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ रोगियों सहित सभी मरीजों के साथ भेदभाव न करने और उन्हें सम्मानजनक उपचार प्रदान करने की शपथ भी दिलाई गई। आयोजन के माध्यम से गांधीजी के आदर्शों और सामाजिक सेवा के महत्व को रेखांकित किया गया।




