Gazipur News: 25 हजार का इनामिया तन्नू अंसारी गिरफ्तार, मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता
Ghazipur news: Tannu Ansari, carrying a reward of 25,000 rupees, arrested, a major success for Muhammadabad police.

गाजीपुर।
मुहम्मदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया व वांछित अभियुक्त तन्नू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई बताया जा रहा है और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वारंटी इनामिया अभियुक्त गौस मुइनुद्दीन उर्फ गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू, पुत्र खलील अंसारी उर्फ खालिद, उम्र लगभग 55 वर्ष, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का वर्तमान पता 207, ग्रैंडर अपार्टमेंट, 6 डॉलीबाग, लखनऊ तथा स्थायी पता यूसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर बताया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 23/2023, धारा 147, 148, 149, 302, 34 भादवि, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर के तहत वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



