जौनपुर:बूंदाबांदी से बढ़ा ठंड लोग घरों में ले रहे आग का सहारा

रिपोर्ट-शमीम
मड़ियाहूं,जौनपुर। बुधवार की सुबह नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में भोर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई बूंदाबांदी से गलन बढ़ गई। सर्द पछुआ हवाओं के चलते सर्दी का सितम अपने चरम पर पहुँचा । रोड कीचड़ से चिपचिपी हो गई हैं। बाईक वालो के लिए बाईक चलाना बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।बहुत जरूरी होने पर ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। नगर व ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर घरों में पड़े हुए हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक रुक रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।



