Gazipur News: कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gazipur news :

Gazipur News: कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमाबाद पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 30.01.2026 को थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-403/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 उमाशंकर सरोज थाना कासिमाबाद मय हमराह के साथ क्षेत्र में देखभाल/गश्त पर मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गंगौली से अभियुक्त बहादुर यादव पुत्र शक्कल यादव, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद पर पूर्व से ही मु0अ0सं0-403/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button