Azamgarh News: निर्बल वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देगा मेगा शिविर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ 30 जनवरी– सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय आजमगढ़ नितिका राजन ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद स्तर पर वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
वृहद/मेगा शिविर के आयोजन से पूर्व समस्त विभागों द्वारा जनपद स्तर पर, तहसील स्तर पर, ब्लाक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समस्त तहसीलदार व जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ बैठक आहूत कर वृहद/मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनको वृहद/मेगा शिविर के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button