आजमगढ़:खेत की सिंचाई करते समय ठंड लगने से किसान की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़:आजमगढ़ जिला के तहबरपुर थाना क्षेत्र में एक ब्यक्ति की ठंड लगने से दर्दनाक मौत हो गयी जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार उपरोक्त थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी रामदास पुत्र स्वर्गीय सुखदेव आज सुबह में नहर के पानी द्वारा अपने गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था।सिंचाई के दौरान उसे ठंड लगी और बेहोश हो गया । बेहोशी की हालत में खेत में ही गिर गया आनन फानन में परिजन व ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल के लिए भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामदास की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने उप जिला अधिकारी निजामाबाद को दिया उप जिला अधिकारी निजामाबाद ने बताया कि हम मामले की जांच करवाकर उसपर जो होगा हर संभव मदद करेंगे एव सरकार से जो भी सहयोग होगा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button