Mumbai news:रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग, पुलिस अलर्ट
Mumbai News: Late night firing outside Rohit Shetty's house, police alert

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।चश्मदीदों के अनुसार, रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं।फिलहाल फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।



