उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल,जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी,पूरी लिस्ट देखें यहां

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी भाजपा ने यूपी के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह चौधरी ने प्रदेश में नई टीम का ऐलान कर दिया है।संगठन ने नई टीम की सूची भी जारी कर दी है। भाजपा की इस नई टीम में 51 लोगों को शामिल किया गया है जिसमें ज्यादातर चेहरे पुराने हैं तो वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। भाजपा ने 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री और एक-एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, मुख्यालय प्रभारी और प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग शामिल हैं। इसके अलावा संगठन ने इस बार छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाए हैं। जिन छह लोगों को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है उनमें तीन ओबीसी जाति से ताल्लुक रखते हैं। वहीं भाजपा के नए संगठन की नियुक्ति पर सीएम योगी ने ट्वीट करके बधाई दी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पंकज सिंह को नोएडा, विजय बहादुर पाठक को लखनऊ, कान्ताकर्दम को मेरठ, संतोष सिंह को लखनऊ, सलिल विश्नोई को कानपुर, सुरेंद्र नागर को गौतमबुद्धनगर, सत्यपाल सैनी को मुरादाबाद, नीलम सोनकर को आजमगढ़, कमलावती सिंह को कानपुर, बृजबहादुर को कासगंज, सुनीता दयाल को गाजियाबाद, दिनेश कुमार शर्मा को हाथरस, मानवेंद्र सिंह को कानपुर, पदमसेन चौधरी को बहराइच, मोहित बेनिवाल को शामली, धर्मेन्द्र सिंह को गोरखपुर, देवेश कुमार कोरी को कानपुर और त्रियम्बक त्रिपाठी को संतकबीरनगर का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं गोविंद नारायण शुक्ला को अमेठी, अमर पाल मौर्य को लखनऊ, अनूप गुप्ता, सीतापुर, प्रियंका सिंह रावत को बाराबंकी, संजय राय को गाजीपुर, सुभाष यदुवंश को संतकबीरनगर, रामप्रताप सिंह चौहान को आगरा का प्रदेश महामंत्री बनाया है। शंकर गिरी को वाराणसी, चंद्रमोहन सिंह को बुलंदशहर, मीना चौबे को वाराणसी, अंजुला सिंह और विजय शिवहरे को आगरा, शंकर लोधी को लखनऊ, शकुंतला चौहान को मऊ, अनामिका चौधरी को प्रयागराज, पूनम बजाज को अलीगढ़, अमित बाल्मीकी को बुलंदशहर, शिवभूषण सिंह और बसंत त्यागी को गाजियाबाद, सुरेश पासी को अमेठी, अभिजात मिश्रा को लखनऊ, डीपी भारती को बदायूं का प्रदेश मंत्री बनाया है।मनीष कपूर को वाराणसी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल को बरेली का प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, भारत दीक्षित को कानपुर मुख्यालय प्रभारी और ओम प्रकाश श्रीवास्तव को गोरखपुर का प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें प्रकाश पाल को कानपुर बुंदेल खंड क्षेत्र, दिलीप पटेल को वाराणसी में काशी क्षेत्र, शहजानंद राय को आजमगढ़ में गोरखपुर क्षेत्र, कमलेश मिश्रा को लखीमपुर खीरी में अवध क्षेत्र, दुवविजय सिंह को बरेली में ब्रज क्षेत्र और सतेंद्र सिसोदिया को नोएडा में पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button