Gazipur News: विकास भवन में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक, 98 प्रतिशत भुगतान लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Gazipur today news

Gazipur News: विकास भवन में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक, 98 प्रतिशत भुगतान लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

गाज़ीपुर, 04 फरवरी 2026।
विकास भवन सभागार, गाज़ीपुर में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, सीएससी निर्माण की भौतिक प्रगति, 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत भुगतान की स्थिति, पंचायत सचिवालय/जन सुविधा केंद्र की स्थापना एवं संचालन, सामुदायिक शौचालयों के संचालन तथा ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी सेंटर की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत भुगतान की प्रगति को बढ़ाकर 98 प्रतिशत तक सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पंचायत सचिवालय एवं जन सुविधा केंद्रों का नियमित संचालन कराए जाने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने तथा जो सामुदायिक शौचालय बंद पाए जाएंगे, उनके संबंधित केयरटेकर का मानदेय बाधित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त विकास खंडों की उन ग्राम पंचायतों के तालाबों का चिन्हीकरण कराने को कहा गया, जिनमें नालों का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है, ताकि उसका शीघ्र निस्तारण कराया जा सके। ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी सेंटरों को नियमित रूप से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button