Azamgarh News: NEXT TRADE फर्जी ट्रेडिंग ऐप से ₹1 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, उज्जैन–इंदौर के दो अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ साइबर थाना, जनपद आजमगढ़ पुलिस ने NEXT TRADE नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से की जा रही संगठित ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा करते हुए दो अन्तर्राज्यीय शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में इस गिरोह द्वारा लगभग ₹01 करोड़ की साइबर ठगी किए जाने का तथ्य सामने आया है। इस मामले में देशभर से करीब 12 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता मिली है।
थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2025, धारा 318(4), 319(2) BNS एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत की जा रही विवेचना में NEXT TRADE फर्जी ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पूछताछ व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 111(1) BNS की बढ़ोत्तरी भी की गई है। घटना का संक्षिप्त विवरण
पीड़ित अशोक कुमार अग्रवाल निवासी बदरका, कोतवाली आजमगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने फेसबुक पर NEXT TRADE का विज्ञापन देखकर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। अभियुक्तों ने अधिक लाभ का लालच देकर फर्जी ऐप का लिंक भेजा और निवेश कराया। शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब पीड़ित ने धन निकासी का प्रयास किया तो आईडी ब्लॉक कर दी गई। इस प्रकार पीड़ित से कुल ₹8,99,000 की ठगी की गई।
अपराध करने का तरीका
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर निवेश कराता था। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। जांच में कुछ बैंक कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जो पहले से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खाते में पैसा आते ही चेक के जरिए तत्काल निकासी कर ली जाती थी। इन्द्रजीत डे पुत्र स्व. देवाशीष डे, निवासी पांडव नगर, ईस्ट दिल्ली (वर्तमान पता – उज्जैन, मध्य प्रदेश)
अंकेश धाकड़ पुत्र रामहेत धाकड़, निवासी शिवपुरी (वर्तमान पता – इंदौर, मध्य प्रदेश), जो कोटक महिंद्रा बैंक इंदौर में कार्यरत था।
बरामदगी में
03 मोबाइल फोन मय सिम कार्ड
03 एटीएम कार्ड
02 चेक बुक
01 बैंक आईडी
01 जियो सिम कार्ड
नकद ₹870
वांछित/फरार अभियुक्त
गोपाल भदौरिया (कोटक बैंक कर्मी)
माधव
रॉकी
प्रीतम (यस बैंक कर्मी)
प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल महिपाल यादव, एजाज खान एवं सभाजीत मौर्य (थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़)।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, सोशल मीडिया या अनाधिकृत लिंक से .APK फाइल न खोलें और किसी भी संदिग्ध ऐप की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button