आजमगढ़:किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को उ0नि0 अतिक अहमद मय हमराह द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त ऋषि कुमार पुत्र राम प्रताप नि0 खालिसपुर मुबारकपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र 20 वर्ष को रोडवेज परिसर आजमगढ़ से समय 08.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



