आजमगढ़:इलाज के दौरान ऑटो से घायल मुहर्रिर की हुई मौत

आजमगढ़:देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव के पास टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार मुहर्रिर की उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। तहसील से घर जाते समय हुई दुर्घटना में वह घायल हो गए थे।वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था।देवगांव कोतवाली के क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव निवासी देवराज राजभर (60) लालगंज तहील में मुहर्रिर थे। 13 दिसंबर की शाम वह तहसील से बाइक से घर जा रहे थे। मसीरपुर-पल्हना मार्ग पर कहला गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लालगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। इस पर परिवारीजन उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। मगंलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। उधर, देवराज की मौत की खबर से तहसील के कर्मचारी भी दुखी नजर आए।



