लखनऊ में चाइनीज़ मांझे का कहर जारी, रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत

Chinese manjha continues to wreak havoc in Lucknow, painful death of a retired soldier

लखनऊ में चाइनीज़ मांझे से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की चाइनीज़ मांझे से गर्दन कटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के महज़ 24 घंटे के भीतर ही गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक रिटायर्ड फौजी भी चाइनीज़ मांझे का शिकार हो गया।हादसे में रिटायर्ड फौजी की ठोड़ी और होंठ पर गहरा और लंबा घाव आया है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख़्त नाराज़गी जताई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने और इसके खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button