भरोसे की नींव पर एप्टस की तेज़ उड़ान एप्टस वैल्यू हाउसिंग का मुनाफ़ा 26% उछला

मुंबई: एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में एक बार फिर अपनी मज़बूत और संतुलित ग्रोथ का प्रमाण दिया है। कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 26% बढ़कर 239 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नौ महीनों का मुनाफ़ा 685 करोड़ रुपये रहा। यह प्रदर्शन बताता है कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी की रणनीति पूरी तरह ट्रैक पर है।
दिसंबर 2025 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 21% की बढ़त के साथ 12,330 करोड़ रुपये हो गया। तीसरी तिमाही में 1,030 करोड़ रुपये के लोन वितरण के साथ एप्टस ने स्थिर ग्रोथ बनाए रखी। कुल आय भी तिमाही में 22% बढ़कर 569 करोड़ रुपये और नौ महीनों में 27% उछलकर 1,652 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी की पकड़ मज़बूत रही, जहां सकल एनपीए 1.6% और शुद्ध एनपीए 1.2% पर नियंत्रित रहे। 7.9% का आरओए और 20.2% का आरओई इंडस्ट्री में एप्टस को अग्रणी बनाता है।
335 ब्रांच के नेटवर्क, डिजिटल प्रक्रियाओं और डेटा-आधारित क्रेडिट अप्रोच के साथ एप्टस आने वाले वर्षों में 22–24% की टिकाऊ ग्रोथ के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
Aptus Soars on a Foundation of Trust
Aptus Value Housing Profit Jumps 26%
Mumbai: Aptus Value Housing Finance India Limited has once again demonstrated strong and balanced growth in the third quarter of FY 2026. The company’s net profit rose 26% year-on-year to ₹239 crore, while profit for the first nine months stood at ₹685 crore—highlighting the strength of its strategy even in a challenging environment.
As of December 2025, Assets Under Management (AUM) grew 21% to ₹12,330 crore. During the third quarter, loan disbursements reached ₹1,030 crore, reflecting steady business momentum. Total income for the quarter increased 22% to ₹569 crore, while nine-month income surged 27% to ₹1,652 crore.
Asset quality remained firmly under control, with gross NPA at 1.6% and net NPA at 1.2%. Strong profitability ratios of 7.9% ROA and 20.2% ROE continue to place Aptus among the best performers in the housing finance industry.
Backed by a network of 335 branches, deep digital adoption, and a data-driven credit approach, Aptus is confidently progressing toward its goal of achieving sustainable growth of 22–24% in the coming years, reinforcing its reputation as a resilient and future-ready housing finance player.



