Azamgarh News: आजमगढ़: बचपन डे केयर सेंटर में 60 दिव्यांग बच्चे नामांकित, 44 रहे उपस्थित

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 07 फरवरी– उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नितिका राजन द्वारा बचपन डे केयर सेंटर आजमगढ का विजिट किया गया।विजिट के दौरान बचपन डे केयर सेन्टर में कार्यरत विशेष शिक्षिका अजीज फातिमा द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 03 से 07 बर्ष तक के श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बच्चों हेतु प्री प्राइमरी स्कूल संचालित है। बर्तमान में कुल 60 बच्चे सेन्टर पर नामांकित हैं, जिसमें से 44 बच्चे आज उपस्थित हैं।सेन्टर पर आने वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क यातायात की सुविधा, निःशुल्क यूनिफार्म की सुविधा, निःशुल्क शिक्षण सामग्री व उपकरण की सुविधा, चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा इत्यादि उपलब्ध है।सचिव द्वारा सेन्टर में स्थित सभी कक्ष का निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई की उचित व्यवस्था थी। बच्चों के लिए विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गयी है। सचिव द्वारा श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बच्चों से वार्तालाप किया गया तथा बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो बच्चों द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का उत्तर दिया गया। विजिट में अवगत कराया गया कि गर्मी के मौसम में बच्चों के स्कूल का समय सुबह 09 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक निर्धारित है तथा जाड़ों में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक निर्धारित है। बचपन डे केयर सेन्टर में ही बच्चों के लिए रसोई संचालित हैं जहां निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को खाना दिया जाता है। सचिव द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद शिविर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी, जिसमें यह बताया गया कि मेगा शिविर के अवसर पर जनपद न्यायालय में स्थित परिसर में सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा



