आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रिंकू चौहान

ठेकमा/आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विकास खंड ठेकमा में शासन के निर्देश के क्रम में प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने एवं इस दिशा में नागरिकों को उपलब्ध लाभों और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूक करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर से किया जा रहा है।इसी क्रम में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड ठेकमा के 4 जनवरी को प्रथम पाली में ग्राम पंचायत अहिरौली कृतमलपुर में वैन भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ के बारे में बताया गया।

कैम्प लगाकर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ,एडीओ पंचायत जय प्रकाश सिंह,प्रधान सनोज सरोज, चंदेश्वर राय पूर्व चेयरमैन डीसीएफ,अनिल राय ,मंडल अध्यक्ष ठेकमा संतोष चौबे,सत्यदेव पांडे, बीजेपी नेता सीनोद मौर्य, डा.मृत्युंजय सिंह,धर्मेंद्र स्वास्थ्य विभाग,लेखपाल सुनील आनंद सिंह,राजकुमार,रमेश राम सफाईकर्मी,रामलाल शर्मा,समस्त विभाग के कर्मचारी गण व ग्रामीण उपस्थित रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button