यूपी में गांव की सरकार चुनने की तैयारी,जल्द होगा पंचायत चुनाव का ऐलान

यूपी पंचायत चुनाव: कभी भी हो सकती है घोषणा, 75 जिलों में पहुंचे बैलेट पेपर

यूपी पंचायत चुनाव: कभी भी हो सकती है घोषणा, सभी 75 जिलों में पहुंचे बैलेट पेपर
28 फरवरी को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, बोले पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बैलेट पेपर की छपाई पूरी कर उन्हें प्रदेश के सभी 75 जिलों में भेज दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सुलतानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
मंत्री ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को जारी कर दी जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।

समय पर होंगे पंचायत चुनाव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। ऐसे में प्रदेश सरकार पर समय पर गांव की सरकार गठित करने का दबाव है। चुनाव की तारीखों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा न होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, गांवों में सियासी गतिविधियां तेज़ हो चुकी हैं और संभावित उम्मीदवार चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।

सभी अड़चनें दूर करने का दावा
इन तमाम सवालों और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने साफ कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बैलेट पेपर पहुंच चुके हैं और चुनाव में आने वाली संभावित अड़चनों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भ्रम में न रहें प्रत्याशी
मंत्री ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों से अपील की कि वे किसी भ्रम में न रहें और अपनी तैयारी जारी रखें। उन्होंने दोहराया कि 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद तत्काल चुनावों की घोषणा कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव पूरी तैयारी और पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button