Azamgarh News: शिब्ली कॉलेज परिसर में हज यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित सीएमओ बोले— यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशन में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिब्ली कॉलेज परिसर में विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में हज यात्रियों को आवश्यक टीके लगाए गए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज़ अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए यात्रियों को आवश्यक जानकारी दी और स्वास्थ्य सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा, यूनिसेफ व यूएनडीपी के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय कर्मी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि हज यात्रियों का स्वास्थ्य संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सभी आवश्यक टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्री सुरक्षित, स्वस्थ और निश्चिंत होकर अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button