आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन वैन पहुंचा हरैया विकासखंड के उर्दिहा और अराजी नौबरार करखिया किता फस्ट गांव

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़:प्रचार वाहन बैंन द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में एडीओ एसटी रामकृपाल दुबे,ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव , उर्दिहा प्रधान चंद्रिका प्रसाद पटेल, सचिव राजेश कुमार यादव , निबियहवा प्रधान बबलू पासवान पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव, ने किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र , प्रधान मंत्री आवास प्रमाणपत्र व आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड वितरित किए। राजस्व विभाग, पंचायत विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उज्ज्वला योजना विभाग आदि विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान द्वारा बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी योजनाओं के बारे जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया गया कि भारत सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना , किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं भारत संकल्प यात्रा बैंन द्वारा लाभार्थी को योजनाओं के बारे में बताया गया।
उर्दिहा गांव के लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास ओम प्रकाश पटेल ,रघुवंशी, राजवंशी, निर्मला को और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र रंगत पटेल, कमलेश सिंह, शैलेंद्र राम, लखन, राम सर को दिया गया। और प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र राम लखन और झिनकू सिंह को दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंद्रिका प्रसाद पटेल सचिव संजय सिंह संतोष पटेल उमेश सिंह पटेल शक्ति आदित्य यादव और प्रेम सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
अरजी नौबरार करखिया किता फर्स्ट ग्राम प्रधान बबलू पासवान सचिव राजेश कुमार यादव ,एडियो एसटी रामकृपाल दुबे ने उपस्थित ग्रामीणों को शपथ ग्रहण करा कर पुरस्कार वितरण कराया ।जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र श्रवण कुमार, रिंकी, सुनीता, उदयभान को दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र चंद्रभान यादव, प्रमोद यादव, हीरामन यादव को दिया गया। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र लोधी और राम अवतार को दिया गया।
मौके पर पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव, सफाई कर्मी आदित्य यादव, प्रेम कुमार , सफाई कर्मी ब्लॉक अध्यक्ष समरजीत गौतम सहित दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।
राजस्व विभाग, पंचायत विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उज्ज्वला योजना विभाग आदि विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं भारत संकल्प यात्रा बैंन द्वारा लाभार्थी को योजनाओं के बारे में बताया गया।



