Mau news:कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह छुट्टी से वापस आते ही हत्या के मुकदमे में दो को गिरफ्तार कर किया चालान

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के खंतीया गांव हुई हत्या के चार आरोपियो में से दो को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक रामभवन यादव के परिवार के साथ गांव वालों ने लाश को सड़क पर रख कर हंगामा किया था।
छुट्टी से वापस आते ही क्षेत्र के खंतीया में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में हुई हत्या के फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी में लगे कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह को गस्त के दौरान सोमवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खंतीया गाँव 6फ़रवरी की शाम को रामभवन यादव की हत्या के नामजद चार आरोपियों में से सुनीता यादव एवं रमावती यादव कही अन्यत्र जाने के फिराक में सिरसिया मोड़ पर खड़े हैं। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह अपने हमराहियों, महिलापुलिस के साथ सिरसिया मोड़ पहुंच कर मुखबिर के बताए गए दोनों महिलाओं रमावती यादव एवं सुनीता यादव को घेरघार कर हिरासत में लेकर कोतवाली लाने के बाद सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि खंतीया गाँव में शुक्रवार को अपराह्न पारिवारिक विवाद को लेकर मृतक रामभवन यादव की हत्या को लेकर मृतक की पत्नी संगीता यादव ने परिवार के ही ब्रिजेन्द्र यादव और उसके पुत्र रामजीत यादव, पत्नी सुनीता यादव तथा माता रमावती यादव के विरुद्ध नामजद मुक़दमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से सभी फरार चल रहे थे। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button