आजमगढ़:ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा शिविर/ पशु मेला का फीता काटकर किया उद्घाटन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।पशु विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा शिविर / पशु मेला का आयोजन ब्लाक मुहम्मदपुर के ग्राम कोटिया जहाँगीरपुर में किया गया।
शिविर का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने गौ पूजन एवं फीता काटकर किया।जिसमें ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के आय को दोगुना करने के लिए कृषकों को प्रशिक्षण देकर कृषि और पशुपालन पर बढ़ावा दे रही है। गांव में चिकित्सा शिविर का उद्देश्य है कि पशु पालक पशु पशुओं के टीकाकरण एवं इलाज की जानकारी देकर जागरूक करना एवं जिससे पशुपालक दुधारू नस्ल के पशुओं को पालकर अपनी आमदनी को दुगुनी करें।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के मिश्रा ने बताया कि पशुपालक पशु बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते है ।पशु शिविर में पशुपालक गोष्ठी, सामान्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, गर्भ परीक्षण, गर्भाधान, बधिया करण, पशुधन बीमा, टैगिंग कार्य, बकरी पालन, सुअर पालन,डेयरी पालन आदि पर कार्य किया गया इस अवसर ,रणविजय यादव , आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button