जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक हरकत, युवक गिरफ्तार

Youth arrested for objectionable act near religious place in Gadha police station area of ​​Jabalpur

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबो गरीब बात घटित हुई है जिसने क्षेत्र वासियों को आक्रोश से भर दिया दरअसल क्षेत्र में देर रात उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब एक मुस्लिम युवक ने मैदान में बने चबूतरे के शिव लिंग के पास पेशाब कर दिया, शराब के नशे में धुत्त रिजवान उर्फ रिज्जू की इस हरकत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मैदान परिसर में मौजूद लोगों ने जब रिजवान की इस हरकत को देखा तो तत्काल हिंदू संगठन और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने रिजवान को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है, चूंकि मामला संवेदनशील है इसलिए इसकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। क्षेत्रीय जनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगरहा बस्ती से लगा मैदान शाम होते ही अहाते में बदल जाता है, जहां शराब और दूसरे नशे के करने के लिए स्थानीय लोग एकजुट हो जाते हैं, इसी दौरान सोमवार की शाम को रिजवान नामक युवक भी शराब पीते हुए वहां पहुंच गया, शराब के नशे में धुत्त रिजवान चबूतरे पर चढ़ा और शिवलिंग के पास पेशाब कर दिया और वहीं लेट गया,इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के स्थानीय पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी की दोषी युवक की इस हरकत को हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है, बहरहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button