Gazipur News : ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त विशाल यादव सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा

Gazipur News : ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त विशाल यादव सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा

गाजीपुर, 10 फरवरी 2026 :: थाना कासिमाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 14/2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस से संबंधित ₹50,000 के इनामी अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09/10 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक राजनरायन द्वारा पुलिस टीम के साथ टोडार ग्राम में चेकिंग के दौरान इनामी अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव एवं उसके साथी सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, दिनांक 10 फरवरी 2026 को उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त धनन्जय राजभर पुत्र माधव राजभर को उसके निवास स्थान ग्राम बेलसड़ी थाना कासिमाबाद से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला-ए-क़त्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण
उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी 2026 को थाना कासिमाबाद क्षेत्र अंतर्गत बेलसड़ी–गेहूंड़ी गांव के बीच देई माता मंदिर के पास दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपक को तीन गोलियां मारने की पुष्टि हुई थी—दो गोली सीने में तथा एक गोली सिर में मारी गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान दो गोलियां बरामद हुईं, जबकि तीसरी गोली सिर को भेदते हुए बाहर निकल गई थी।
हत्या के बाद दीपक का अंतिम संस्कार 12 जनवरी 2026 को गाजीपुर श्मशान घाट पर किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि 11 जनवरी रविवार की शाम लगभग 5 बजे दीपक राजभर को फोन कर सिंगेरा चट्टी पर बुलाया गया, जहां अंडा, बीयर व अन्य खाने-पीने का सामान खरीदा गया। इसके बाद रास्ते में गेहूंड़ी व बेलसड़ी के बीच सुनसान स्थान पर दीपक की सिर और छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटनास्थल से पुलिस ने बीयर की बोतल, नमकीन व अंडा बरामद किया था। तब से पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
विशाल यादव उर्फ छोटक, पुत्र हरिकेश यादव
निवासी – ग्राम शंकरपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
सौरभ यादव, पुत्र संतोष उर्फ छेदी
निवासी – ग्राम कौवाभारी बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
धनन्जय राजभर, पुत्र माधव राजभर
निवासी – ग्राम बेलसड़ी, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button