MauNews:महाशिवरात्रिएवं अन्य त्योहारों को लेकर एसपी ने घोसीनगर के मधुबन एवं मझवारामोड़ का निरीक्षण किया।
घोसी। मऊ। एसपी इलामारनजी ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि, रमजान को लेकर घोसी नगर पहुंच कर सार्वजनिक स्थानों, शिवमंदिर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर सीओ, कोतवाल साथ रहे। कोतवाली पहुंच कर सीटीएन कार्यालय के साथ त्यौहार रजिस्टर का मुआयना किया।
महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी इलामारनजी ने घोसी नगर के मझवारामोड़ पहुंच कर मझवारा रोड, कस्बा मोड़ आदि के साथ पास स्थित शिवमन्दिर का निरीक्षण किया । साथ ही मंदिर प्रांगण में बेरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त किया।इस के बाद मधुबन मोड़ पहुंच कर महाशिवरात्रि जुलूस के मार्गों का भी निरीक्षण किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जानी।वहा मौजूद सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा पर्व के दिन सार्वजनिक स्थानों पर खास कर जुलुस वाले रास्तों पर अनावश्यक भीड़ भाड़ न रहे। सड़क की पटरियों पर बेतरतीब ढंग से ऑटो, बस, ठेला आदि खड़े न रहे। जुलूस के मार्ग पर उचित पुलिस की तैनाती रहे। एसपी इलामारनजी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार त्योहारों को लेकर यह निरीक्षण है। त्योहार सकुशल ढंग से सम्पन्न हो यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर एसआई विजय शंकर, संजय उपाध्याय,, एचसी इंद्रेश यादव आरक्षी अवनीश यादव, अभिषेक सिंह, संजय भीम, बबली सरोज,आदि उपस्थित रहे।



