जबलपुर में बीच सड़क मारपीट: पुलिसकर्मी को पत्नी ने गैर महिला संग पकड़ा

जबलपुर में प्रेम प्रसंग पर विवाद, पुलिस जवान की पिटाई

जबलपुर – पति, पत्नी और ‘वो’ के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर गैर महिला के साथ घूमते हुए पकड़ा गया। मामला सिविक सेंटर इलाके का है, जहां बीच सड़क जमकर मारपीट हुई।जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी की पत्नी और उसके भाई ने उसे एक अन्य महिला के साथ देखा। दोनों ने ऑटो से पीछा करते हुए समदड़िया मॉल के बाहर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी गई।बताया जा रहा है कि पत्नी और उसके भाई ने पुलिस जवान को कथित रूप से रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मारपीट के बाद दोनों पक्ष ओमती थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर श्री राम सनोदिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button